Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

IND vs SA क्या गौतम गंभीर की 5 बड़ी गलतियों का खामियाजा भुगत रही है टीम इंडिया कोच का रिपोर्ट कार्ड सामने

By
On:

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 124 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 30 रन से मैच हार गया। इस हार के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या टीम इंडिया गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार ऐसी गलतियां दोहरा रही है। गंभीर के टेस्ट कोचिंग रिपोर्ट कार्ड पर नजर डालें तो प्रदर्शन निराशाजनक दिखाई देता है।

गंभीर की कोचिंग में टेस्ट टीम का प्रदर्शन कैसा रहा

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारत का टेस्ट सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा। पिछले साल टीम इंडिया को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घर में 0-3 से शर्मनाक सीरीज हार मिली थी। इसके बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टीम का प्रदर्शन फीका रहा। आंकड़े बताते हैं कि गंभीर की कोचिंग में भारत ने 18 में से 9 टेस्ट हारे हैं। यानी जीत का प्रतिशत काफी कम है। सबसे चिंता की बात यह है कि भारत ने अपने आखिरी 6 होम टेस्ट मैचों में से 4 गंवाए हैं।

गलत टीम चयन क्या सबसे बड़ी समस्या

गंभीर और शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि भारतीय टेस्ट टीम में लगातार बदलाव से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास प्रभावित हो रहा है। कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर बैठाना और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को मौका न देना टीम के संतुलन को खराब कर रहा है।

बल्लेबाज़ी में लगातार गिरावट क्यों

पहले टेस्ट में 124 के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाज़ों का बिखर जाना बताता है कि तकनीक और मानसिक मजबूत तैयारी दोनों में कमी है। शीर्ष क्रम बार बार विफल हो रहा है। भारतीय बल्लेबाज़ स्पिन और सीम दोनों के खिलाफ संघर्ष करते दिख रहे हैं। यह टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी कमजोरी मानी जा रही है।

Read Also:Delhi Blast Case Update:दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा एनआईए की जांच में चौंकाने वाले तथ्य

क्या गंभीर अभी टेस्ट कोचिंग में पूरी तरह ढल नहीं पाए

गौतम गंभीर की आक्रामक सोच टी 20 और वनडे में कारगर हो सकती है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट धैर्य, योजना और सटीक टीम रणनीति मांगता है। कई विश्लेषकों का मानना है कि गंभीर अभी टेस्ट फॉर्मेट की कोचिंग में पूरी तरह से रमी नहीं पाए हैं। हालांकि यह भी सच है कि युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में गंभीर की सोच लंबी रेस में टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News