Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मठारदेव मेला का शुभारंभ

By
On:

खबरवाणी

मठारदेव मेला का शुभारंभ

खबरवाणी न्यूज़, रफीक

सारनी। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मठारदेव में आयोजित वार्षिक मेले का शुभारंभ सोमवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने सर्वप्रथम हवन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की, तत्पश्चात फीता काटकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेला परिसर भक्तिमय वातावरण और जयकारों से गूंज उठा।
उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पार्षदों एवं नेताओं की भी उपस्थिति नदारद रही, जिससे आयोजन स्थल पर चर्चा का विषय रहा
विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि मठारदेव मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करता है और लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने नगर पालिका और मेला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पुलिस बल की तैनाती सहित मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मठारदेव मेले में आगामी दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News