Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्राम पंचायत पलासपानी में बारिश के समय में भी पीने का पानी की समस्या से परेशान है ग्रामवासी ।

By
On:

ग्राम पंचायत पलासपानी में बारिश के समय में भी पीने का पानी की समस्या से परेशान है ग्रामवासी ।

रिपोर्ट  प्रदीप यादव

बैतूल जिले के विकास खण्ड भीमपुर के ग्राम पंचायत पलासपानी में करोड़ों की लागत से स्वीकृत नल जल योजना तीन-चार वर्ष से निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बावजूद भी आज दिनांक तक नल जल योजना के कार्य पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं ठेकेदार क्षेत्रीय जनपद सदस्य पप्पू काकोड़िया का कहना है कि विगत कई वर्षों से ग्राम वासियों द्वारा एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि द्वारा ठेकेदार को अवगत भी कर चुके हैं लेकिन लगातार उसके द्वारा कोई जवाब नहीं मिलने के कारण उन्होंने आज कलेक्टर महोदय को उनके पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि तत्काल प्रभाव से ऐसे ठेकेदारों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर टेंडर निरस्त कर दूसरे ठेकेदार को टेंडर दिया जाए। ताकि लाखों से स्वीकृत नल जल योजना विधिवत रूप से कार्य किया जाए जिससे ग्राम वासियों को इसका लाभ मिल सके । समय सीमा में पेयजल की व्यवस्था ग्राम वासियों को उपलब्ध हो सके । पत्र के समय उपस्थित पप्पू काकोड़िया जनपद सदस्य भीमपुर, सुखनंदन उईके पत्रकार ,इंदरकुमार उईके जयस ब्लॉक अध्यक्ष, अंकेश उईके जयस आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News