Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गाय को बचाने के प्रयास में टवेरा अनियंत्रित, डिवाइडर व बिजली का खंभा तोड़ते हुए होटल के पाश जा घुसी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

By
On:

खबरवाणी

गाय को बचाने के प्रयास में टवेरा अनियंत्रित, डिवाइडर व बिजली का खंभा तोड़ते हुए होटल के पाश जा घुसी
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

खबर वाणी न्यूज़ | रफीक, सारणी

सारणी। बागडोना मेन रोड स्थित रेस्क्यू गेट के सामने आज रात्रि लगभग 8:40 बजे एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। सारणी की ओर से आ रही एक टवेरा वाहन अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। वाहन ने पहले डिवाइडर तोड़ा, फिर बिजली का खंभा तोड़ते हुए पास स्थित एक होटल के पास जा घुसी।
इस हादसे में चाय होटल मालिक का भाई घायल हो गया, वहीं टवेरा वाहन में सवार लोग भी चोटिल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त टवेरा वाहन शोभापुर कॉलोनी निवासी दिवाकर की बताई जा रही है। वाहन का नंबर GJ 00 IR 4624 बताया गया है।
दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। बाद में टूटे बिजली के खंभे को सड़क से हटाकर मार्ग को क्लियर कराया गया, जिससे आवागमन पुनः सुचारू हो सका।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News