अगर आप नई SUV लेने का सोच रहे हो और सेफ्टी आपकी पहली प्राथमिकता है, तो Hyundai Venue आपके लिए जबरदस्त ऑप्शन बन गई है। इसे Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में फुल 5-स्टार रेटिंग मिली है। देसी भाषा में बोले तो “सेफ्टी के मामले में ये गाड़ी अब टॉप क्लास हो गई है”।
क्रैश टेस्ट में शानदार परफॉर्मेंस
इस SUV ने Adult Protection में 32 में से 31.15 और Child Protection में 49 में से 44.46 अंक हासिल किए हैं। फ्रंट और साइड क्रैश दोनों में इसकी बॉडी ने शानदार मजबूती दिखाई। मतलब एक्सीडेंट के टाइम पर अंदर बैठे लोगों की सेफ्टी फुल ऑन।
मजबूत बॉडी: 71% हाई-स्ट्रेंथ स्टील
Hyundai Motor India ने इस गाड़ी को मजबूत बनाने के लिए 71% हाई और अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया है। यही वजह है कि टक्कर के दौरान गाड़ी अपनी शेप बनाए रखती है और अंदर बैठे लोगों को ज्यादा सुरक्षा मिलती है।
65+ सेफ्टी फीचर्स: पूरा सेफ्टी पैकेज
इस SUV में 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 6 एयरबैग, ESC, Hill Assist, TPMS और 360° कैमरा शामिल हैं। खास बात ये है कि 30+ फीचर्स सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलते हैं। यानी “हर मॉडल में सेफ्टी का फुल जुगाड़”।
Read Also:Iran Attack: कुवैत में पानी प्लांट पर हमला, 1 भारतीय की मौत; अब तक 8 की गई जान
मार्केट में जबरदस्त डिमांड
लॉन्च के बाद से ही इस SUV को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 1 लाख से ज्यादा बुकिंग इस बात का सबूत है कि लोग इस गाड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। स्टाइल, फीचर्स और सेफ्टी—तीनों का सही कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है।





