How to Fix Slow WiFi Speed: आज के डिजिटल जमाने में ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्रॉम होम, मूवी स्ट्रीमिंग और मोबाइल गेमिंग सबकुछ तेज इंटरनेट पर निर्भर है। लेकिन अक्सर घर का वाईफाई धीमा हो जाता है जिससे वीडियो बार बार बफर होने लगता है, फाइल डाउनलोड धीमी हो जाती है और काम में परेशानी आने लगती है। अगर आपके घर का वाईफाई स्पीड भी धीमा है, तो कुछ आसान और देसी नुस्खों से आप इंटरनेट स्पीड तुरंत बढ़ा सकते हैं।
राउटर को सही जगह रखें
वाईफाई स्पीड का सबसे बड़ा राज राउटर की लोकेशन होती है। बहुत से लोग राउटर को अलमारी के पीछे या किसी कोने में छुपा देते हैं जिससे सिग्नल कमजोर हो जाता है। राउटर हमेशा घर के बीच के हिस्से में खुली जगह पर रखें ताकि सिग्नल हर कमरे तक ठीक से पहुँच सके। दीवारें, लोहे की अलमारी, मोटी दीवारें और माइक्रोवेव जैसे उपकरण वाईफाई सिग्नल को कमजोर करते हैं इसलिए राउटर उन्हें दूर रखें।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूरी बनाएं
घर में कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाईफाई सिग्नल में दखल देते हैं जैसे ब्लूटूथ स्पीकर, कॉर्डलेस फोन, माइक्रोवेव और बेबी मॉनिटर। ये सभी राउटर जैसी ही फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं जिससे इंटरनेट स्लो हो सकता है। कोशिश करें की राउटर को इन डिवाइस से थोड़ा दूर रखें ताकि नेटवर्क स्थिर और तेज बना रहे।
कम डिवाइस कनेक्ट करें
एक ही वाईफाई में बहुत सारे मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, कैमरा और होम डिवाइस जुड़े होंगे तो इंटरनेट सबमें स्लो लगेगा। ऐसे डिवाइस डिस्कनेक्ट कर दें जिनका इस्तेमाल फिलहाल नहीं हो रहा है। इससे बचे हुए डिवाइस को ज्यादा बैंडविड्थ मिलेगी और आपका ब्राउज़िंग और स्ट्रीमिंग अनुभव काफी बेहतर हो जाएगा।
पुराना राउटर बदलें
अगर आपका राउटर तीन चार साल पुराना है तो हो सकता है वह हाई स्पीड इंटरनेट को सपोर्ट ही न कर पा रहा हो। आजकल वाईफाई 6 और वाईफाई 6ई टेक्नोलॉजी वाले ड्यूल बैंड या ट्राई बैंड राउटर आते हैं जो तेज स्पीड और ज्यादा डिवाइस को हैंडल करने के लिए बेहतर हैं। नया राउटर लगाने के बाद घर में सिग्नल स्ट्रेंथ और इंटरनेट स्पीड दोनों में फर्क महसूस होगा।
Read Also:MP School News: प्रदेश के 322 स्कूल बिना भवन, 5600 जर्जर बिल्डिंग में चल रहे, अब बदलेगी तस्वीर
फर्मवेयर अपडेट करते रहें
जैसे फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट जरूरी होता है, वैसे ही राउटर का फर्मवेयर अपडेट करना भी बहुत जरूरी है। इससे सुरक्षा बढ़ती है, बग फिक्स होते हैं और परफॉर्मेंस बेहतर होती है। महीने में एक बार राउटर सेटिंग में जाकर अपडेट जरूर चेक करें।





