मुलताई के सरकारी अस्पताल में बीती रात एक शराबी ने अपनी पत्नी से मारपीट के बाद जमकर विवाद किया, आजकल नई फिल्मो के डायलॉग मारने में लोग पीछे नहीं रहते ताज़ा मामला मुलताई से सामने आया है जहाँ एक शराबी युवक ने अस्पताल में सबके सामने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी को मारा है और वह पुष्पा है और वह झुकेगा नहीं।
लगभग 1 घंटे तक शराबी का ही ड्रामा चलते रहा, डॉक्टर ने बमुश्किल उसकी एमएलसी की। शराबी बार-बार कहता रहा उसने शराब पी है और मारपीट की है। इधर शराबी की पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।
पुलिस ने बताया कि मुलताई निवासी हेमंत अतुलकर ने बीती रात शराब पीकर अपनी पत्नी ललिता एवं उसकी एवं बच्चों के साथ मारपीट की इसके बाद महिला थाने पहुंच गई और पुलिस से शिकायत कर दी।
शिकायत के बाद पुलिस ने महिला एवं उसके बच्चों सहित हेमंत को सरकारी अस्पताल लाकर एमएलसी करवाई। यहां हेमंत अतुलकर ने हंगामा मचाया। हेमंत ने कहा कि पुष्पा और वह झुकेगा नहीं। एमएससी के बाद पुलिस द्वारा शराबी पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.