Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जिले में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप पलटने से 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

By
On:

खबरवाणी

जिले में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप पलटने से 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

नरसिंहपुर। नेशनल हाईवे 44 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन मजदूरों की जान चली गई। सुआतला थाना क्षेत्र के बरमान चौकी के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार 7 अन्य मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

सुबह 11:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई। पिकअप वाहन में कुल 10 मजदूर सवार थे, जो छिंदवाड़ा जिले के सुरला खापा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी मजदूर नरसिंहपुर के राजमार्ग क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य में हिस्सा लेने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रफ्तार तेज होने के कारण वाहन ब्रिज के डिवाइडर से टकराया और अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।

मौके पर मची चीख-पुकार

​हादसे की सूचना मिलते ही सुआतला पुलिस टीम मौके पर पहुँची। थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घायलों की स्थिति

​हादसे में घायल सभी मजदूरों को तत्काल करेली अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ओम बरोदिया ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद 3 मजदूरों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News