Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Honor ला रहा है 8000mAh बैटरी वाला दमदार फोन जानिए लॉन्च से पहले क्या कुछ हुआ लीक

By
On:

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी बैटरी की दौड़ तेज हो चुकी है। इसी माहौल में Honor अपनी नई Honor 500 सीरीज़ के साथ धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी इस सीरीज़ में दो पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है और लॉन्च से पहले इनके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा चर्चा 8000mAh की विशाल बैटरी को लेकर है, जो इसे बाकी फोनों से बिल्कुल अलग बनाती है।

Honor 500 सीरीज़ के पावरफुल फीचर्स जानिए क्या होगा खास

Honor 500 और Honor 500 Pro दोनों ही फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 Elite 5 प्रोसेसर से लैस होंगे। नई लीक के मुताबिक दोनों फोनों में 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन को एक मजबूत R-angle मेटल फ्रेम पर बनाया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इस सीरीज़ को खास तौर पर फ्लैगशिप और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

कैमरा, चिपसेट और परफॉर्मेंस में मिलेगा तगड़ा झटका

Honor की इस सीरीज़ में कंपनी ने अप टू 16GB RAM और 1TB स्टोरेज का विकल्प दिया है। फोन में खास E2 चिप और RF चिप भी मौजूद होंगी, जो नेटवर्क और परफॉर्मेंस को और तेज बनाएंगी। कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP का धमाकेदार कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो इसे और सुरक्षित बनाता है। बैक पैनल का डिजाइन बिल्कुल iPhone जैसा दिया गया है, जो इसे और स्टाइलिश बनाता है।

चार्जिंग और बैटरी में सबसे आगे 8000mAh बैटरी का कमाल

इस Honor फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट 8000mAh की बड़े दमदार बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है। फोन 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इतनी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन इस फोन को हैवी यूजर्स, गेमर्स और ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाता है।

Read Also:Bigg Boss 19 में भड़के शहबाज बदेशा, बोले – “सीधे उसे ही विनर बना  दो…” आखिर क्या हुआ शो में?

स्टोरेज और कलर ऑप्शंस हुए लीक जल्द होगी लॉन्चिंग

Honor ने चीन में इस फोन का टीजर जारी कर दिया है और इसे एक बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट कर दिया गया है। Honor 500 Pro में 12GB RAM और 256GB से लेकर 16GB RAM और 512GB तक के विकल्प मिलेंगे। वहीं बेस मॉडल भी इन्हीं स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। कलर ऑप्शंस में Aquamarine, Starlight Powder, Obsidian Black और Moonlight Silver शामिल हैं। माना जा रहा है कि फोन जल्द ही चीन और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News