Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Homegaurd : नशे में सडक़ पर लोटता रहा वर्दी पहने होमगार्ड सैनिक 

By
On:

पुलिस ने नशेड़ी सैनिक को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बैतूल। एक होमगार्ड सैनिक शराब के नशे में बीच सडक़ पर लोटता रहा। सैनिक के नशे में सडक़ पर पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने सैनिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस मामले की होमगार्ड कमांडेंट ने जांच भी शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम नगर के सदर स्थित गेंदा चौक पर होमगार्ड सैनिक सुखदेव क्रमांक 55 वर्दी में शराब के नशे में घंटो तक लोटता रहा। इस दौरान सैनिक नशे में राहगीरों से अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहा था। काफी देर तक चले इस घटना की लोगों ने पुलिस को सूचना दी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने नशे में धुत्त सैनिक को पहले कोतवाली लेकर पहुंची और वहां से अस्पताल ले जाकर उसकी एमएलसी कराने के बाद उसे मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

इनका कहना…

मामले की जांच एएसआई को सौंपी गयी है। पुलिस से उसकी एमएलसी रिपोर्ट मिलने के बाद सैनिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसआर आजमी, कमाडेंट, बैतूल

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News