Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हिवरखेड वृंदावन ग्राम घोषित,विधायक ने ली बैठक

By
On:

खबरवाणी

हिवरखेड वृंदावन ग्राम घोषित,विधायक ने ली बैठक

मुलताई। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड को क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत वृंदावन ग्राम घोषित कर ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कार्य योजना तैयार की गईं l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया प्रभात पट्टन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत हिवरखेड़ में विकास के नए अध्याय की शुरुआत हुई। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने ग्राम को “वृंदावन ग्राम” घोषित किए जाने के पश्चात बैठक लेकर ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।नई विकास रूपरेखा के अंतर्गत पशुपालकों एवं कृषकों के लिए आम एवं नींबू की उन्नत खेती को प्रोत्साहन, जलसंवर्धन के लिए छोटे बेराज एवं स्टॉप डेम, बेहतर संपर्क के लिए सड़कों का निर्माण, युवाओं के स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम,अस्पताल एवं पार्क जैसी जनकल्याणकारी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई। विधायक ने ग्रामवासियों को सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच विश्वनाथ धोटे, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों को ग्राम के समग्र एवं सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। योजना में ग्राम में जल संरक्षण और प्रबंधनः छतों से जलसंचयन, ट्यूबवेल रिचार्ज, तालाबों का संरक्षण और चेक डैम का निर्माण किया जाएगा।ई-पंचायत और
कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम सेडिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।आंगनवाडी और स्कूलों की स्थिति को बेहतर बनाकर, उन्हें उन्नत किया जाएगा।
आधारभूत संरचना और आत्मनिर्भरताः ग्राम स्तर पर ही राजस्व के स्रोत विकसित किए जाएंगे जिससे ग्राम आत्मनिर्भर बन सकें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News