Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सातनेर में महार समाज की ऐतिहासिक एकजुटता

By
On:

खबरवाणी

सातनेर में महार समाज की ऐतिहासिक एकजुटता

सोमवंशी महार समाज सम्मेलन में जिला स्तरीय समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन

बैतूल :- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की आठनेर तहसील के ग्राम सातनेर में रविवार को सामाजिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती का बड़ा संदेश देखने को मिला,जहाँ सोमवंशी महार समाज संगठन के तत्वावधान में विशाल महार समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। साई सुंदरम मैरिज लॉन में आयोजित इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे और समाज के भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सामाजिक समिति को सक्रिय करते हुए उसका विस्तार और पुनर्गठन किया गया।
सम्मेलन का माहौल उत्साह और एकजुटता से भरा रहा,जहाँ समाजहित, संगठन की मजबूती और सामाजिक दायित्वों को लेकर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया,जिसमें मारोती तायड़े को जिला अध्यक्ष चुना गया। संगठन को मजबूत आधार देने के लिए आर.आर.पवार, नागोराव नवीकर, कृष्णराव कामड़े और जितेन्द्र मनोहरे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अंकित छत्रपाल को सचिव बनाया गया,जबकि राहुल भटकरे और प्रभाकर पवार को सहसचिव का दायित्व दिया गया। आर्थिक पारदर्शिता और व्यवस्था के लिए भूपेंद्र लोखंडे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया और समाज की आवाज को प्रभावी मंच देने के लिए गोविंदराव कोसे को मीडिया प्रभारी बनाया गया।इसके साथ ही समाज के कई सक्रिय और अनुभवी सदस्यों को भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए,जिनमें अतुल गविकर,वासुदेव वानखेड़े,दीपक वानखेड़े, कृष्णराव मोहाड़े,नारायण लवाहे,बाबाराव तायड़े, प्रभाकर भटकरे,मिथिलेश छत्रपाल,गौतम तायड़े, मिथिलेश गनेशे और दिवाकर पवार शामिल हैं। सम्मेलन के दौरान समाज की एकता,शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और अधिकारों को लेकर स्पष्ट संदेश दिया गया कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा और सामाजिक उन्नति का मजबूत आधार बन सकता है।रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह विशाल सम्मेलन न केवल संगठनात्मक पुनर्गठन का साक्षी बना,बल्कि इसने सोमवंशी महार समाज की एकजुट शक्ति को भी प्रदर्शित किया। समाजजनों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में सामाजिक, शैक्षणिक और वैचारिक मजबूती के साथ समाज को आगे बढ़ाया जाएगा और जिला स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News