Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सिवनपाट में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी, आदर्श गाँव बनाने संवाद किया

By
On:

खबरवाणी

सिवनपाट में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी, आदर्श गाँव बनाने संवाद किया

आठनेर। मुसाखेडी पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनपाट में बुधवार को भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, ने गाँव के म़दिर में चौपाल लगाकर समस्या सुनी। कृष्णा गायकी, द्वारा संवाद करते हुए ग्रामीणों को उनके अधिकार और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी। सिवनपाट ताप्ती तट के किनारे स्थित है बैतूल विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से पंचायत द्वारा विकास कार्य किए गए हैं। ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जन जागरुक करने के उद्देश्य से चौपाल लगाकर समस्या सुनी और हल भी की गई। मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य इस ग्राम में रोजी रोटी कमाने बाहर जाते हैं। श्रमिकों की संख्या सबसे अधिक है। महिलाओं को लाडली बहना योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने की चर्चा चौपाल में की गई। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी हितग्राहियों को लाभ मिला या नही जैसे सभी महत्वपूर्ण विषय पर चौपाल लगाकर समस्या सुनी गई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News