Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Harvestor Accident – हार्वेस्टर पलटने से एक की मौत, तीन घायल

By
On:

बिना रैलिंग के माचना पुल में गिरने से घटी घटना

Harvestor Accidentशाहपुर बिना रैलिंग के माचना पुल पर आज एक हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल निकालने की प्रक्रिया की गई। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहपुर ब्लाक मुख्यालय पर माचना नदी के ऊपर बने पुल पर प्रात: 7 बजे घटित हुई।

नदी में गिरा हार्वेस्टर दबने से हुई एक की मौत | Harvestor Accident

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से बैतूल की ओर जा रहा हार्वेस्टर क्रमांक पीबी 29 बी 4561 माचना नदी पर पातौवापुरा घाट की ओर पलट गया हार्वेस्टर इतनी बुरी तरीके से पलटा था कि चारों लोग उसी में नीचे दबे रहे जिसमें से एक व्यक्ति काला पिता जागर सिंह निवासी सकराली थाना भगसोह पटियाला पंजाब की मृत्यु हो गई है।

वहीं तीन लोग करमसिंह पिता हरिसिंह उम्र 51 साल निवासी सकराली थाना भगसोह पटियाला पंजाब, ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू पटेल पिता चौहानसिंह निवासी अरका भारकच्छ जिला रायसेन, रामशंकर पिता मोहनसिंह कहार निवासी अरका भारकच्छ जिला रायसेन हार्वेस्टर में करीब 45 मिनट तक फंसे रहे। पास में ही नदी के पुल का निर्माण कार्य कर रहे पोकलेन को तत्काल घटना स्थल पर लाया गया तथा पोकलेन एवं स्थानीय नागरिकों की मदद से मृतक व्यक्ति का शव एवं तीन अन्य लोगों को निकाला गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी | Harvestor Accident

घटना की जानकारी लगते ही शाहपुर एसडीएम अनिल सोनी, एसडीओपी एचएल शर्मा एवं शाहपुर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक व्यक्ति पंजाब का बताया जा रहा है जबकि घायल में एक व्यक्ति पंजाब का और दो अन्य घायल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र जैत के बताए जा रहे हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News