खबरवाणी
ताप्ती तट पर हुआ हरिहर मिलने कार्यक्रम
मुलताई। पवित्र नगरी में ताप्ती तट पर सोमवार रात 12 बजे श्रद्धालुओ द्वारा पहली बार हरिहर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शंकर और भगवान विष्णु के प्रतीक रूपों का संगम कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ तपेश्वर शिव मंदिर से भगवान शंकर की विशाल पालकी यात्रा के साथ हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओ द्वारा डमरू, ढोल, मृदंग और झांझ की ध्वनि के साथ नाचते-गाते हुए पालकी यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर वापस ताप्ती तट पहुंची।यात्रा का समापन सत्यनारायण मंदिर में हुआ, जहां भगवान शंकर और भगवान सत्यनारायण (भगवान विष्णु) का मिलन कराकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। परंपरा के अनुसार, भगवान शंकर को तुलसी और भगवान सत्यनारायण को बेलपत्र अर्पित किए गए।





