Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बाइक रैली निकालकर किया हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारम्भ

By
On:

खबरवाणी

बाइक रैली निकालकर किया हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारम्भ

मुलताई। बजरंग दल मुलतापी द्वारा हनुमान जन्मोत्सव मनाने की तैयारी पुर्ण कर ली।जिसके चलते नगर को भगवामय किया गया। मंगलवार को मातृशक्ति दूर्गा वाहिनी एवं बजरंगियो द्वारा जय श्रीराम के जयकारो के साथ भव्य वाहन रैली निकाली गई। वहीं 1 अप्रैल बुधवार को शाम 5 बजे से भव्य संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ एवं महाआरती, रंगारंग आतिशबाजी का कार्यक्रम संपन्न होगा। बुधवार 2 अप्रैल को नगर में आकृषक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जो कि नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी. इस वर्ष भी नई सुन्दर झाकिया शोभायात्रा मे शामिल होंगी। इस अवसर पर शहर में पहली बार सुप्रसिद्ध धुमाल जय मां अंबे धुमाल ग्रुप द्वारा भव्य शोभायात्रा में शानदार बेंड बाजे से प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान क्षेत्र सहित महाराष्ट्र के बजरंग दल के बजरंगी शामिल रहेंगे एवं नागपुर नाके भाजपा भवन के सामने भी बजरंग दल द्वारा मंच पर आकर्षक झांकियों सजाई जा रही है। बजरंग दल ने सभी श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News