Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Hanuman Janmostsav – धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, तैयारियां पूर्ण

By
Last updated:

Hanuman Janmostsavबैतूल श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति गंज द्वारा विगत वर्ष की तरह श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर गंज क्षेत्र में भव्य सजावट भगवा झंडे ,तोरण, स्वागत द्वार लगाकर महाबली के जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

धर्ममय हो गया माहौल | Hanuman Janmostsav

इस बार भी विगत वर्ष तरह आतिशबाजी करके सभी शोभायात्राओं, झांकियों और अखाड़ों का स्वागत श्री हनुमान चौक ( ऑटो स्टैंड ) पर जाएगा। पूरे गंज का माहौल धर्ममय हो गया है और विगत वर्ष की तरह अंजना और केसरी के लाल चिरंजीवी श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव यादगार बनाने की तैयारियां की जा चुकी हैं।

उपस्थित होने का किया आग्रह | Hanuman Janmostsav

गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति यह जन्मोत्सव गंज के सभी गणमान्य व्यापारियों , नागरिकों और श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य रूप में मनाने जा रही है। समिति का उद्देश्य सनातनियों को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना है जिससे युवा पीढ़ी अपने धर्म से और धार्मिक कार्यों से रूबरू हो। युवा पीढ़ी अपने मार्ग से ना भटके और आपसी सदभाव बना रहे। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति गंज ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

For Feedback - feedback@example.com

3 thoughts on “Hanuman Janmostsav – धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, तैयारियां पूर्ण”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News