Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सट्टा सरगना सहित आधा दर्जन सटोरी गिरफ्तार, 13 हजार से ज्यादा नगदी जब्त

By
On:

सट्टा सरगना सहित आधा दर्जन सटोरी गिरफ्तार, 13 हजार से ज्यादा नगदी जब्त

सांध्य दैनिक खबरवाणी, बैतूल

सारनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथाखेड़ा पुलिस ने सट्टे के सरगना सहित सटोरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। सांध्य दैनिक खबरवाणी ने अपने 10 सितंबर के अंक में प्रमुखता से ‘बगडोना में पूरन को पकड़ा मुश्किल ही नहीं नामुमकिन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके तुरंत बाद 11 सितंबर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के दो सट्टा किंग पूरन और रवि को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नवागत पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित एवं ठोस कार्यवाही हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एस.डी.ओ.पी. सारनी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इवनाती के नेतृत्व में पाथाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा बगडोना, पाथाखेड़ा स्थित पूरन नामक व्यक्ति द्वारा संचालित अवैध सट्टा फड़ पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान मौके से 2 व्यक्तियों को सट्टा लिखते एवं 05 व्यक्तियों को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी पूरन पिता सोहबन वरकड़े को गिरफ्तार कर उसके पास से 4,500 रुपए बरामद किए हैं, इसके अलावा रवि पिता सालाकरम धुर्वे 2,500, संजू पिता दयाराम पवार – 1,500, शिवनाथ पिता विश्राम परते 1500 अनुराग यादव पिता रमन यादव 1,000, नरापन शाह पिता पुलिन शाह 1,600 ब्रजलाल धुर्वे पिता गणेश धुर्वे 400, कुल नगदी जब्ती – 13,090 रुपए जब्त कर अवैध सट्टा फड़ पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम में निरीक्षक – जयपाल इवनाती, उप निरीक्षक – वंशज श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक – ज्ञान सिंह टेकाम, मनोज डेहरिया, आरक्षक – राकेश कारपे, रविमोहन दर्शिमा, अनुज यादव, सैनिक – सुभाष, हीरा, उर्मिला शामिल हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा, नशे का सेवन या विक्रय जैसी गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। आपकी दी गई सूचना पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। समाज में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में पुलिस के साथ सहयोग करें।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News