ओ रोमियो से कई गुना दमदार है हैदर
हाल ही में रिलीज हुई O Romeo को लेकर काफी चर्चा हो रही है। शाहिद कपूर का एक्शन और इंटेंस लुक लोगों को पसंद आया। लेकिन अगर आप सच में शाहिद की असली ताकत देखना चाहते हैं, तो “हैदर” देखना बनता है। ये फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि इमोशन और इंतकाम की आग से भरी हुई है। “ओ रोमियो” जहां मसाला एंटरटेनमेंट देता है, वहीं “हैदर” दिल और दिमाग दोनों हिला देता है।
कश्मीर की पृष्ठभूमि में शेक्सपीयर की कहानी
डायरेक्टर Vishal Bhardwaj ने विलियम शेक्सपीयर के Hamlet को कश्मीर के हालातों के साथ जोड़ा और ऐसा कमाल किया कि फिल्म आज भी याद की जाती है। कहानी 1995 के अशांत कश्मीर से शुरू होती है। हैदर (शाहिद कपूर) अपने लापता पिता डॉ. हिलाल को ढूंढने घर लौटता है। मां गजाला (Tabu) और चाचा खुर्रम (Kay Kay Menon) के रिश्ते पर उसे शक होता है। धीरे-धीरे सच सामने आता है और हैदर के दिल में इंतकाम की ज्वाला भड़क उठती है।
शाहिद कपूर का करियर बेस्ट परफॉर्मेंस
“हैदर” में Shahid Kapoor ने जो एक्टिंग की, वो उनके करियर की सबसे दमदार परफॉर्मेंस मानी जाती है। चॉकलेटी हीरो वाली इमेज को छोड़कर उन्होंने पागलपन, दर्द और गुस्से से भरा किरदार निभाया। सिर मुंडवाकर सड़क पर चिल्लाने वाला सीन आज भी रोंगटे खड़े कर देता है। इस रोल के लिए शाहिद को Filmfare Award भी मिला। सच कहें तो “हैदर” ने ही उन्हें असली पहचान दिलाई।
प्यार भी, दर्द भी और जबरदस्त म्यूजिक
फिल्म में जहां एक तरफ बदले की आग है, वहीं दूसरी तरफ बचपन की दोस्त अर्शिया (Shraddha Kapoor) का प्यार भी है। लेकिन हैदर का जुनून उसके इश्क पर भारी पड़ता है। फिल्म के गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक दिल को छू जाते हैं। कश्मीर की खूबसूरती और वहां का दर्द दोनों को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। कम एक्शन होने के बावजूद फिल्म का हर सीन जानदार लगता है।
बॉक्स ऑफिस और अवॉर्ड्स में भी धमाल
“हैदर” ने वर्ल्डवाइड लगभग 76 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म को करीब 35 अवॉर्ड्स मिले और 47 नॉमिनेशन हासिल हुए। इसकी कहानी, निर्देशन और एक्टिंग ने इसे खास बना दिया। आज भी ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकती है। अगर आपने अभी तक “हैदर” नहीं देखी, तो भाईसाहब, बहुत कुछ मिस कर रहे हो! यह फिल्म आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि इंतकाम सही है या गलत।
Read Also :- लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त कब आएगी? घर बैठे मोबाइल से पूरी जानकारी पाएं






1 thought on “Haider: एक्शन, इश्क और इंतकाम की दमदार कहानी”
Comments are closed.