Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हिंदू सम्मेलन के भव्य आयोजन हेतु कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

By
On:

खबरवाणी

हिंदू सम्मेलन के भव्य आयोजन हेतु कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

सभी सनातनियों को एक नई दिशा देगा यह हिंदू सम्मेलन – आयोजन समिति

आठनेर।18 जनवरी को आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन के निमित्त आज कार्यक्रम स्थल पर शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा,भक्ति एवं उत्साह के वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुआ।वैदिक मंत्रोच्चार,पूजा-अर्चन,भगवा पताकाओ और भारतमाता की जयघोष से कार्यक्रम स्थल सनातन संस्कृति के रंग में देदिप्तमान हो उठा।भूमि पूजन कार्यक्रम अवसर पर उपस्थित संतजनों,समाजसेवियों एवं हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने हिंदू सम्मेलन को समाज को जोड़ने वाला,सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने वाला एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण का महत्वपूर्ण मंच बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज की एकता,संगठन और जागरूकता का सशक्त प्रतीक बनेगा।इस अवसर पर सभी सनातनी हिंदुओं से अधिक से अधिक संख्या में 18 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होने का आह्वान किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन में धार्मिक,सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रेरणादायी उद्बोधन भी होंगे,जो समाज को नई दिशा देंगे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने हेतु आठनेर नगर के सभी नगरवासियों से हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News