Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कछार से कोयलारी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न , ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

By
On:

खबरवाणी

कछार से कोयलारी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न , ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

भौंरा । शुक्रवार को ग्राम पंचायत कछार भवन के पास कछार से कोयलारी तक बनने वाली 4.20 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। ₹686 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग, बैतूल द्वारा कराया जाएगा। यह सड़क न केवल दो ग्रामों को जोड़ेगी बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके और भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार उपस्थित रहे। मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन के पश्चात नारियल फोड़कर सड़क कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मार्ग को 3.50 कमी नगरीकृत सड़क का निर्माण तथा 0.65 कमी सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जाना है

ग्रामीणों को मिलेगा पक्के मार्ग का लाभ

कछार से कोयलारी तक का यह मार्ग लंबे समय से कच्चा था। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से होकर लोगों को चलना पड़ता था, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। अब पक्की सड़क बन जाने से ग्रामीणों को इन कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र में आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गांवों तक विकास पहुँचाने का अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी प्रदेश के हर कोने तक विकास पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह सड़क उन्हीं योजनाओं का परिणाम है, जिससे ग्रामीण अंचल को नया जीवन मिलेगा।

विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्राथमिकता है कि कोई भी गांव सड़क सुविधा से वंचित न रहे। इस सड़क से न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने में भी सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की योजनाओं ने ग्रामीण जीवन को नई दिशा दी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार का लक्ष्य है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। इस सड़क निर्माण से ग्रामीणों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। सड़कें विकास की नींव होती हैं और यह नींव जितनी मजबूत होगी, उतना ही मजबूत हमारा गांव और प्रदेश बनेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, महिला समूह और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के निरंतर विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News