सरकार ने किसानो को दिया बड़ा तोहफा! फलों और फूलों की खेती करने वालों को 1 लाख रुपये की सब्सिडी।
किसानों के लिए खुशखबरी
बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी है! सरकार ने एक नई योजना शुरू की है जिसका नाम है “बागवानी क्लस्टर विकास योजना”। इस योजना के तहत सरकार उन किसानों को आर्थिक मदद देगी जो फल और फूलों की खेती बड़े पैमाने पर करना चाहते हैं.
फलों और फूलों की खेती करने वालों को 1 लाख रुपये की सब्सिडी
अगर आप भी खेती करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा अवसर है. इस योजना के तहत अगर आप अपने गांव में मिलकर कम से कम 25 एकड़ ज़मीन पर नींबू, अमरूद, आंवला, अंगूर, गेंदा, पपीता और लेमनग्रास जैसी चीजों की खेती करते हैं, तो सरकार आपको सब्सिडी देगी.
यह सब्सिडी आपको दो किस्तों में मिलेगी, पहली किस्त 65% और दूसरी किस्त 35% की होगी.
आवेदन कैसे करें?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए बिहार राज्य के किसान बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, आप अपने जिले के सहायक निदेशक (उद्यान) कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं और योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
नोट: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखा गया है. किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या विभागीय कार्यालय से पूरी जानकारी लेना ज़रूरी है.





