Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

gold price: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज 11 सितंबर के ताज़ा रेट

By
On:

gold price: भारतीय बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर वायदा सोना 0.14% टूटकर ₹1,08,836 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह दिसंबर वायदा चांदी की कीमत भी 0.16% गिरकर ₹1,24,984 पर आ गई। बीते कुछ दिनों से सोना लगातार नए रिकॉर्ड स्तर पर जा रहा था, लेकिन आज इसमें हल्की नरमी देखी गई।

दिल्ली में सोना-चांदी का रेट

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹11,066 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹10,145 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,303 प्रति ग्राम है। चांदी की कीमत ₹129.90 प्रति ग्राम यानी ₹1,29,900 प्रति किलो है।

मुंबई और कोलकाता में सोने-चांदी का भाव

मुंबई और कोलकाता दोनों ही शहरों में आज 24 कैरेट सोना ₹11,051 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹10,130 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है। 18 कैरेट सोना यहां ₹8,288 प्रति ग्राम मिल रहा है। दोनों शहरों में चांदी की कीमत दिल्ली के समान ₹129.90 प्रति ग्राम और ₹1,29,900 प्रति किलो है।

चेन्नई में सोने-चांदी का ताज़ा भाव

चेन्नई में आज सोना बाकी शहरों से महंगा है। यहां 24 कैरेट सोना ₹11,073 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹10,150 प्रति ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोना ₹8,405 प्रति ग्राम मिल रहा है। चांदी की कीमत ₹140 प्रति ग्राम यानी ₹1,40,000 प्रति किलो दर्ज की गई है।

ग्लोबल मार्केट में सोने का दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में मामूली गिरावट आई है। goldprice.org के अनुसार, आज ग्लोबल मार्केट में सोना US $3,635.96 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछली सत्र से -0.20% कम है। भारत में सोना अब तक साल 2025 में औसतन 42.8% का रिटर्न दे चुका है।

यह भी पढ़िए:Oppo F27 Pro+ : दमदार फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ लॉन्च

सोने की खपत और भविष्य की कीमतें

भारत में साल 2024 में वार्षिक सोने की खपत करीब 802.8 टन रही। अनुमान है कि साल 2014 की तुलना में 2025 तक सोने का दाम लगभग ₹74,000 प्रति 10 ग्राम बढ़ चुका होगा, यानी करीब 265-270% तक की बढ़ोतरी। यह बढ़त दर्शाती है कि सोना भारतीय निवेशकों के लिए लंबे समय तक सुरक्षित और फायदे का सौदा बना रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News