Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सूने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के ज़ेवर सहित 40 हजार नकद चोरी

By
On:

खबरवाणी

सूने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के ज़ेवर सहित 40 हजार नकद चोरी

मुलताई। नगर के अम्बेडकर वार्ड में गुरुवार एवं शुक्रवार कि दरम्यानी रात अज्ञात चोरो द्वारा एक सूने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के ज़ेवर सहित 40 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए। घर मालिक महिला ने घटना की लिखित रिपोर्ट थाने में की है।अम्बेडकर वार्ड निवासी गेन्दाबाई उम्र 74 वर्ष पति नत्थ्या प्रसाद ढोबारे जाति पवार ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उसका मकान राधा कृष्ण लान के पास स्थित है, उसका स्वास्थ्य ख़राब होने से वह अपने घर पर ताला लगाकर अपनी पुत्री के पास इलाज कराने छिंदवाड़ा गईं थी।शुक्रवार की सुबह उसे पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि आपके घर में चोरी हो गईं है।सूचना मिलने पर वह शुक्रवार सुबह मुलताई घर वापस आई तो देखा की घर के सामने का चेनल गेट टूटा हुआ था तथा घर के दरवाजा का ताला व कुन्दा भी टूटा हुआ था, घर में जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ था, गोदरेज व पेटी व कपाट के ताले टुटे हुये थे घर का सामान पूर्ण रूप से बिखरा हुआ था।आवेदिका के घर मे गोदरेज की आलमारी में रखे रूपए 40 हजार रूपये नकद एवं सोने की कान की दो जोडी बाली तथा नाक की लौंग एवं एक अंगुठी सोने की एवं चांदी की पायल व पैरपटटी रात्रि 2:30 से 3 बजे के बीच चोरी हो गए।इस तरह करीब 2 लाख की चोरी हो गई।पीड़िता ने घटना की उचित जॉच जल्द से जल्द कर चोरी गया सोने तथा चांदी के ज़ेवर एवं रुपए वापस दिलाने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News