Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भगतसिंह वार्ड के सूने मकान से सोने चांदी के ज़ेवर सहित 10 हजार नगद चोरी

By
On:

खबरवाणी

भगतसिंह वार्ड के सूने मकान से सोने चांदी के ज़ेवर सहित 10 हजार नगद चोरी

मुलताई। पिता के अंतिम संस्कार में अपने ग्राम गए भगतसिंह वार्ड निवासी एक युवक के सूने घर में गुरुवार एवं शुक्रवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरो द्वारा सेंध लगाकर सोने चांदी के ज़ेवर सहित 10 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। भगतसिंह वार्ड निवासी दिनेश पिता श्यामू खपरिये नए पुलिस थाने में की लिखित रिपोर्ट में बताया उसके पिता जी श्यामू खपरिये की मृत्यु हो जाने के कारण वह अंतिम संस्कार के लिए बीते 25 नवम्बर को मूल निवास ग्राम रिधोरा अपने परिवार सहित गया था। इस दौरान उसके भगतसिंह वार्ड मुलताई स्थित घर में ताला लगा हुआ था। शुक्रवार 28 नवम्बर को सुबह करीब 3.30 बजे पड़ोसियों नए फोन पर बताया आपके घर पर चोरी हो गई है। सुबह करीबन 4.30 बजे मैं अपने घर मुलताई आया और देखा कि घर के मेन गेट व हाल के गेट के ताले टूटे हुए थे और गेट खुले हुये थे। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली हुई थी सामान बिखरा हुआ था, जिसमें रखा हुआ सामान चैक करने पर सोने की अंगूठी 5 नग, सोने की गले की चैन 2 नग,सोने के 2 मंगलसूत्र जिसमें एक रानी हार सोने के कान के झाले 4 जोडी, सोने के कान के छोटे टापस्1 जोडी, सोने की एक नथ, 2 लौंग सोने की एवं चांदी की चैन 6 नग, चांदी की पायल 1 जोडी,चांदी की अंगूठी 1. चांदी का ब्रेस्लेट 1,चांदी के लक्ष्मी जी के चार सिक्के एवं घर पर रखे नकद 10 हजार रुपये नही थे। पुलिस द्वारा आवेदन पर जांच की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News