Glowing Skin: आजकल हर कोई ग्लोइंग स्किन चाहता है, लेकिन सिर्फ बाहर से क्रीम लगाने से काम नहीं चलता। स्किन को अंदर से पोषण देना भी उतना ही जरूरी है। Dermatologist Dr. Sonal T. Garg के अनुसार, सही खान-पान अपनाने से स्किन नेचुरली चमकदार बनती है। “जैसा खाओगे, वैसा ही चेहरा दिखेगा”
संतरा और पपीता – नेचुरल ग्लो का देसी फंडा
Orange में Vitamin C भरपूर होता है, जो कोलेजन बढ़ाकर स्किन को टाइट और चमकदार बनाता है। वहीं Papaya Vitamin A से भरपूर है, जो दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करता है। “ये दोनों मिलकर फेस को बना देते हैं एकदम फ्रेश”
टमाटर और शकरकंद – स्किन प्रोटेक्शन का जुगाड़
Tomato में लाइकोपीन होता है, जो धूप और टैनिंग से स्किन को बचाता है। वहीं Sweet Potato में बीटा-कैरोटीन और Vitamin A होता है, जो स्किन को स्मूद और सॉफ्ट बनाता है। “धूप में भी स्किन रहे सेट”
अखरोट और अनार – अंदर से हेल्दी, बाहर से ग्लोइंग
Walnut Omega-3 से भरपूर होता है, जो स्किन को हाइड्रेट और हेल्दी रखता है। वहीं Pomegranate एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो ब्लड सर्कुलेशन सुधारकर नेचुरल ग्लो देता है। “अंदर से हेल्दी, तभी बाहर से ब्यूटी”
Read Also:मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा फैसला: 5KG गैस सिलेंडर की सप्लाई होगी दोगुनी
पानी पीना मत भूलो – यही असली गेम चेंजर
चाहे कितना भी अच्छा खाना खाओ, अगर पानी कम पियोगे तो स्किन डल लगेगी। दिनभर में 7-8 गिलास पानी जरूर पियो। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और स्किन हाइड्रेट रहती है। “पानी ही असली स्किन केयर है भाई”





