Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

घर की सुखी हुई तुलसी को हरा भरा कर देगा यह उपाय हमेशा घर की तुलसी रहेगी हरी भरी

By
On:

तुलसी: तुलसी का पौधा गर्मियों में अक्सर सूख जाता है, लेकिन अगर उसे वापस हरा-भरा करना है, तो माली के बताए कुछ टिप्स जरूर फॉलो करें। घर की सुखी हुई तुलसी को हरा भरा कर देगा यह उपाय हमेशा घर की तुलसी रहेगी हरी भरी

तुलसी का पौधा अधिकतर सूख जाता है और लोग उसे हटाकर नया पौधा ले आते हैं। पर क्या आपको पता है कि इसे बिल्कुल नए जैसा भी किया जा सकता है। तुलसी एक मल्टीपर्पस प्लांट है जो अमूमन भारतीय घरों में पाया जाता है। हेल्थ के मामले में हो या माइथोलॉजी के मामले में तुलसी का पौधा होता बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आपके घर का पौधा भी सूख गया है तो आखिर करना क्या चाहिए? 

हमने नोएडा सेक्टर 27 स्थित नर्सरी के माली कमलेश कुशवाहा से बात की। उन्होंने हमें बताया कि तुलसी का पौधा सबसे कम मेंटेनेंस में भी आसानी से पनप सकता है। घरों में लगा हुआ तुलसी का पौधा कई बार बहुत घना नहीं हो पाता है। उसके लिए भी कुछ स्टेप्स अपनाए जा सकते हैं। 

तुलसी के पौधे से जुड़ी समस्याएं

  • बीमारियों और कीड़े का अटैक हो सकता है
  • पानी ज्यादा पड़ने की वजह से जड़ सड़ गई है
  • पोषक मिट्टी नहीं है जिससे पौधा पनप नहीं पा रहा
  • बहुत सारी मंजरी आ गई है जिससे पत्तियां बढ़ नहीं पा रही हैं
  • गमला बहुत छोटा हो गया है

तुलसी के पौधे के लिए गमला

आपको हमेशा गहरा गमला लेना है। आपने देखा होगा कि पूजा वाली गमले भी चौड़े कम होते हैं, लेकिन गहरे जरूर होते हैं। 12 इंच का गमला बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। यह तुलसी को उगने का भरपूर स्पेस देगा। अगर गमला बहुत छोटा है, तो भी तुलसी पनप नहीं पाएगी। 

कैसी मिट्टी की होती है जरूरत?

अगर तुलसी का पौधा मर रहा है, तो आप मिट्टी का ध्यान रखें। हो सकता है कि मिट्टी में पोषक तत्व ना होने के कारण ऐसा हुआ हो। आपको हमेशा अच्छी ड्रेन होने वाली मिट्टी चाहिए। जैसे 50% गार्डन की मिट्टी, 10% वर्मी कम्पोस्ट, 20% रेत और 10 प्रतिशत कोई ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर मिलाएं। मिट्टी में बिल्कुल पानी जमा नहीं होना चाहिए। 

तुलसी के पौधे की कटिंग 

जब पौधा घना नहीं होता, तो उसकी प्रूनिंग या कटिंग की जरूरत होती है। आपको ऊपर की टहनियों को थोड़ा-थोड़ा काटना चाहिए। ब्रांच की प्रूनिंग करने से पौधा घना ज्यादा होता है। अगर आप यह नहीं करेंगे, तो पौधा बहुत लंबा हो जाएगा, लेकिन घना नहीं होगा।  

अगर पौधे में बहुत सारी मंजरी हो रही है, तो उसे भी हटा दें। पौधे की प्रूनिंग हमेशा धूप के समय करें, शाम के वक्त नहीं।  

तुलसी को धूप जरूरी है 

घर में तुलसी का पौधा लगाने के बाद सबसे बड़ी गलती यही है कि पौधे को धूप में ना रखा जाए।  

ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर जो मरते हुए पौधे में लाएगा जान 

तुलसी के लिए आप बाजार से फर्टिलाइजर भी ला सकती हैं। पर ध्यान रखें जब भी फर्टिलाइजर मिलाएं उसके एक दिन पहले पौधे की मिट्टी को साफ कर गुढ़ाई कर लें। इससे जड़ों में ठीक से हवा लग जाएगी। इसके बाद आप फर्टिलाइजर मिलाकर पानी डालें। पौधे को पानी से पूरा भर दें और उसके बाद दो तीन दिन तक पानी ना डालें। यही तरीका पौधे में नई जान डालेगा।  

अगर बाहर से फर्टिलाइजर नहीं खरीदना चाहती हैं, तो आप घर पर एलोवेरा की मदद भी ले सकती हैं। आपको नेचुरल एलोवेरा का जूस निकालना होगा। इसके बाद खाने वाला चूना लेना है।  

घर की सुखी हुई तुलसी को हरा भरा कर देगा यह उपाय हमेशा घर की तुलसी रहेगी हरी भरी

एक स्प्रे बॉटल में एक ग्लास एलोवेरा जूस डालें और बस 1/4 चम्मच चूना लेना है। इसे अच्छे से मिक्स करें और थोड़ा डाइल्यूट कर इसे तुलसी के पौधे पर स्प्रे करें। इससे कीड़े भी नहीं लगेंगे और पौधे की ग्रोथ भी होगी। आपको यह अच्छी तरह से पत्तियों में छिड़कना है।  

इस तरह से अगर आप तुलसी के पौधे की केयर करेंगी, तो यह बहुत ही अच्छी तरह से बढ़ेगा।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

यह भी पढ़े : King Kobra : ऐसा किंग कोबरा जिसने पकड़ते हुए ही आँखों में झोका जहर ऐसा भयानक कोबरा कभी नई देखा होगा

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News