9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होगा G20 Summit
G20 Summit – देश की राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन होने वाला है जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अब बस मेहमानों का इंतजार है। दरअसल जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने विश्व के दिग्गज राष्ट्राध्यक्ष भारत आ रहे हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। इस शिखर सम्मेलन में दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह के नेता डिजिटल परिवर्तन, जलवायु वित्तपोषण, सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी), और खाद्य सुरक्षा सहित कई प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और समाधान ढूंढेंगे। चलिए आपको बताते चलते हैं की आखिर इस शिखर सम्मेलन में कौन कौन से राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आ रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7 सितंबर को भारत पहुंचेंगे. व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि दो दिवसीय शिखर सम्मेलन से पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग | G20 Summit
चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग जी20 शिखर सम्मेलन में देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
ब्रिटिश प्रधानमंत्री जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. वह समिट में भाग लेने के लिए कार्यभार संभालने के बाद भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी व्यक्तिगत उपस्थिति की पुष्टि की है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शनिवार और रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचने से पहले आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे।
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ | G20 Summit
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने नई दिल्ली में आगामी जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की पुष्टि की है।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तैयार हैं. उनके यूक्रेन युद्ध पर रूस की आलोचना का नेतृत्व करने की संभावना है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-येओ
यूं सुक-येओ ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन | G20 Summit
इमैनुएल मैक्रॉन 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तैयार हैं।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
मोहम्मद बिन सलमान के नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की संभावना है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि की अभी प्रतीक्षा है।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा
सिरिल रामाफोसा ने भारत की G20 अध्यक्षता के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना | G20 Summit
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की संभावना है।
तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन
तैय्यप एर्दोगन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने वाले हैं, जहां वह जलवायु परिवर्तन सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज
अल्बर्टो फर्नांडीज ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू देश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और ढांचागत विकास के लिए वैश्विक पूंजी जुटाने के उद्देश्य से जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तैयार हैं।





