Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संस्कृति से प्रगति की ओर बढ़ते कदम: प्रगति हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

By
On:

खबरवाणी

संस्कृति से प्रगति की ओर बढ़ते कदम: प्रगति हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

सांईखेड़ा। प्रगति हायर सेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन श्री गोकुल प्रसाद आर्य के मार्गदर्शन में वार्षिक उत्सव “संस्कृति से प्रगति” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और आधुनिक शिक्षा के समन्वय को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर सांईखेड़ा मठ के महंत श्री देवगिरी जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग जायसवाल (संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र.) रहे। विशेष अतिथियों में श्रीमती विजेता सूर्यवंशी (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग म.प्र.), श्री भूपेन्द्र सिंह वरकड़े (जिला शिक्षा अधिकारी, बैतूल), श्री विष्णु राने जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुनबी समाज), डॉ. कृष्ण कुमार धोटे (अधिष्ठाता, योजना एवं विकास विभाग, मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल), श्री सुरेंद्र धोटे जी (अवधपुरी मंडल अध्यक्ष, भाजपा), डॉ. देवीराम नरवरे जी (संचालक, उज्जलिया देवी होम्योपैथिक क्लीनिक एवं प्रोफेसर, आर.के.डी.एफ कॉलेज भोपाल), श्री अभिषेक पाराशर जी एवं श्री दीपक चौहान जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने संस्कृति से प्रगति की थीम पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य, नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश तथा अनुशासित मंच संचालन ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीत लिया।
अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए प्रबंधन को बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।
वार्षिक उत्सव ने यह संदेश दिया कि प्रगति हायर सेकेंडरी स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और सामाजिक चेतना का भी सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News