Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कार्तिक पूर्णिमा को 4 दिन बीत जाने के बाद भी शुरू नही हो पाया है मॉं ताप्‍ती मेला

By
On:

खबरवाणी

कार्तिक पूर्णिमा को 4 दिन बीत जाने के बाद भी शुरू नही हो पाया है मॉं ताप्‍ती मेला

दूसरे मेलो से आने के बाद व्‍यापारी मुलताई पहुचकर लगाते है दूकान

मुलताई। पवित्र नगरी में कार्तिक पूर्णिमा से एक माह के लिए लगने वाला मॉं ताप्‍ती मेला 4 दिन बीत जाने के बाद भी शुरू नही हो पाया है। मेले में कुछ दूकानें एवं झुले लग चुके है लेकिन जब तक मेले में पूरी दूकाने, झुले एवं अन्‍य मनोरंजन के साधन शुरू नही हो जाते तब तक मेला अपना रंग नही जमा पाता है। वर्तमान समय में मेले में दूकाने नही लग पाई है। व्‍यापरियों द्वारा मेले में दूकाने लगाने के लिए भुखंड ले लिए गए है। लेकिन अभी तक दूकाने नही लग पाई है। शनिवार को कुछ व्‍यापारियों द्वारा मेले में दूकान लगाने के लिए शेड एवं पाल पर्दे लगाए जा रहे थे। जिससे मेले में अभी यात्री नही आ पा रहे है। मेले प्रांरभ होने के लिए अभी और एक सप्‍ताह का समय लग सकता है। गौरतलब है कि अधिकृत रूप से नगर में कार्तिक पूर्णिमा से मेले की शुरूवात हो जाना था। लेकिन यह देखने में आया है कि कार्तिक पूर्णिमा को चार दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मेला प्रांरभ नही हो पाया है। वैसे देखा जाए तो प्रतिवर्ष यही आलम रहता है कि कार्तिक पूर्णिमा के करीब 10 दिनों बाद ही मॉं ताप्‍ती मेला प्रांरभ हो पाता है। जिसका कारण यह बताया जाता है कि अधिकांश व्‍यापारी एवं झूले सहित अन्‍य मनोरंजन के साधन कार्तिक पूर्णिमा से एक सप्‍ताह के लगने वाले दूसरे ग्रामों के मेलो में पहुचते है। जहां पर एक सप्‍ताह तक मेले में रहने के बाद मेला खत्‍म होने पर मुलताई पहुचते है। जिससे मॉ ताप्‍ती मेला देर से प्रांरभ हो पाता है। हालाकिं इस बार नगर पालिका द्वारा मेला समय पर प्रांरभ कराने के प्रयास किए गए थे। लेकिन इस बार भी मेला समय पर प्रांरभ नही हो पाया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News