खबरवाणी
निखिल पारद्देशवर मंदिर में प्रदेश की खुशहाली के लिए हेमंत खंडेलवाल ने सूर्य पुत्री माँ ताप्ती के शुद्ध जल से अभिषेक किया
बैतूल। शनिवार को चिखलार स्थित निखिल पारद्देशवर मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खंडेलवाल ,ने सूर्य पुत्री माँ ताप्ती के शुद्ध जल से अभिषेक पूजन कार्यक्रम कर प्रदेश की खुशहाली की कामना कि। इस अवसर पर सदगुररूदेव नारायण दत्त श्रीमाली द्वारा स्थापित शिवलिंग का अभिषेक पूजन कार्यक्रम किया गया। सिद्श्राम साधक परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के में निखिलेश्वर महाराज का छायाचित्र भेंट किया गया। साधकों को संबोधित करते हुए हेमंत खंडेलवाल ने कहा की 90 के दशक परम पूज्य गुरुदेव नारायण दत्त श्रीमाली बैतूल की पावन धरा पर पहुँचें थे जब उनके दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। गुरु भक्ति से देवताओं के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है पवित्र हिन्दू धर्म स्थलों के लिए मोहन सरकार ने विजन बनाया है । बैतूल जिले के लिए चिखलार स्थित पारद्देशवर शिवलिंग भव्य तेजस्वी धार्मिक स्थलों में शिवलिंग को संपूर्ण देश में पहचान मिल सकें हम धार्मिक स्थल के सौदर्करण के लिए रानीपुर, सारनी सडक मार्ग से म़दिर तक पहुँच मार्ग सौदर्करण के लिए 1 किलोमीटर दूरी की पक्की सड़क मूलभूत सुविधाएं, विकास कार्य करने का आश्वासन दिया गया। मंदिर की भव्यता के सबंध में जनकलाल मवासे, ने विस्तृत रूप से जानकारी से अवगत कराया गया। मंच पर मौजूद जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, विक्रम वैध, विकास मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य विलकीश बारस्कर मनोज जगताप, गोवर्धन राने, विनय जितपूरे,साधकों ने अतिथियों का फूल मालाओ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण जिले के गुरूभक्त साधक शामिल हुए। मंच संचालन विशाल पिपरोले द्वारा किया गया। ट्रस्ट के वृदांवन यादव, कैवलराम काले, कमलाकर धाडसे, अरविंद सोनी, गोलू सोनी मौजूद थे।





