Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Food Poisoning : फूड प्वाइजनिंग से 1 की मौत, 13 लोग बीमार

By
On:

परिवार के लोगों ने एक साथ मिलकर खाया था खाना

Food Poisoningबैतूलदूषित भोजन करने से एक ही परिवार के 13 लोग जहां बीमार हो गए हैं वहीं एक बालक की मौत हो गई है। घटना जिला मुख्यालय के समीपस्थ नगर परिषद बैतूलबाजार की है। परिवार के लोगों ने टमाटर की चटनी, दाल, चावल और रोटी का भोजन किया था। भोजन करने के बाद एक के बाद एक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी जिस पर सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जिला चिकित्सालय के पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बैतूल बाजार के गूलर परिवार में एक गमी हो गई थी जिससे सभी रिश्तेदार आए हुए थे। रविवार रात्रि में सभी ने टमाटर की चटनी, दाल, चावल और रोटी का भोजन किया था। भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्यों की हालत खराब होने लगी। उन्हें उल्टी-दस्त हो रही थी जिससे सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आराम नहीं मिलने पर सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक बालक की मौत हो गई है।

एक बालक की मौत, 13 गंभीर | Food Poisoning

दूषित भोजन करने से लता गूलर, उम्र 31 वर्ष, रेणुका सातपुते उम्र 30 वर्ष, गोदी बाई गूलर उम्र 55 वर्ष, प्रीति गूलर उम्र 30 वर्ष, सरिता गूलर उम्र 32 वर्ष, उमेश गूलर उम्र 45 वर्ष, वेदांश सातपुते उम्र 6 वर्ष, तेजल गूलर उम्र 9 वर्ष, संवी गूलर उम्र 4 सहित चार अन्य लोग की तबीयत फूड प्वाइजनिंग की वजह से अचानक बिगड़ गई। इसमें से 6 वर्षीय बालक वेदांश सातपुते की जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल सभी लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक बालक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम का शॉप परिजनों को सौंप दिया गया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News