Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला बैतूल द्वारा मिलावटखोरी पर रोक

By
On:

खबरवाणी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला बैतूल द्वारा मिलावटखोरी पर रोक

आमला। खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला बैतूल द्वारा मिलावटखोरी पर रोक लगाने एवं आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आमला शहरी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अधिकारी शैलेंद्र बडोनिया के मार्गदर्शन में, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशि भारतीय के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा की गई।

अभियान के दौरान आमला शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों जय माँ चाट भंडार, गीतांजलि रेस्टोरेंट, साक्षी मिष्ठान, राजा होटल, आध्या स्वीट्स, बीकानेर मिष्ठान, केक वेकर, गंगा बेकरी, जम जम नाश्ता, जैन फूड, हरियाणा जलेबी, दास नाश्ता सेंटर आदि से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।

जांच के लिए जिन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, उनमें समोसा, बड़ा, आलू मसाला, पानीपुरी का पानी, मावा पेड़ा, जलेबी, बूंदी, पनीर, कलाकंद, मावा बर्फी, मंचूरियन, दूध सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल रही। विभाग द्वारा लिए गए नमूनों की चलित खाद्य प्रयोगशाला (मोबाइल फूड लैब) में मौके पर ही जांच की जा रही है।

इसके साथ ही विभाग द्वारा शासकीय कन्या परिसर आमला में छात्राओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट से बचने और सुरक्षित खाद्य सामग्री की पहचान करने के लिए जागरूक किया गया। यह अभियान “फूड सेफ्टी ऑन रोड” एवं “जागो ग्राहक जागो” के तहत चलाया गया।

जांच दल में केमिस्ट हेमंत कीर एवं ब्रजेश पटेल भी शामिल रहे। विभाग ने सभी दुकानदारों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए और नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News