खबरवाणी
रायआमला में 4 दुकानों में लगी आग, दूकान सहित सामान जलकर राख
मुलताई। मुलताई आठनेर रोड पर स्थित ग्राम राय आमला में मंगलवार की रात करीब सवा 11 बजे मेनरोड पर स्थित 4 दुकानों में आग लग जाने से दूकान सहित सामान जलकर राख़ हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जाता है। नगरपालिका के फायर कर्मचारी सुमित पुरी ने बताया मंगलवार की रात करीब सवा 11 बजे ग्राम राय आमला में मेन रोड किनारे स्थित दुकानों में आग लगने की सूचना मिलने पर नगरपालिका मुलताई की फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे तो बुधराव लाड़े,पंजाबराव लाड़े एवं अशोक गणेशे की दुकानों में आग लगी हुई थी। फायर टीम द्वारा आग बुझाई गई। जिसमे पंजाबराव की चाय एवं किराना की दुकान थी ,बुधराव की पान ठेला एवं हार्डवेयर की दुकान और अशोक की कीटनाशक दवाई एवं कपड़े की दुकान थी। नगर पालिका मुलताई की फायर टीम एवं आठनेर नगर परिषद की फायर टीम द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक पंजाबराव की दुकान पूरी तरह जल गई। आगजनी से करीब 25 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जाता है।आग बुझाने में मुलताई नगरपालिका के फायर कर्मचारी मनोज सिंग,दीपक अहिरवार, सुमित पुरी की सराहनीय भूमिका रही।





