Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Film Shooting – इन फिल्मों में उड़ाए गए 2300 गाड़ियों के परखच्चे 

By
Last updated:

जाने आखिर कैसे और कहाँ से आती हैं ये कारें 

Film Shootingआप सभी ने हॉलीवुड की कई फिल्मे देखि होंगी जिनमें भरपूर एक्शन और थ्रिल होता है। लेकिन जब बात फ़ास्ट एंड फ्यूरियस की आती है तो सबसे पहले जेहन में आती है गाड़ियां। फिल्म में दिखाया जाता है की एक से एक लक्ज़री गाड़ियां उड़ा दी जाती हैं।

वैसे तो अब  तक फ़ास्ट एंड फ्यूरियस के दस भाग बन चुके हैं और ये फ्रेंचाइजी अपनी सभी फिल्मों में कुल मिलाकर 2300 से ज्यादा गाड़ियों को धमाका कर उड़ा चुका है। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल जरूर उठता है की  क्या वाकई जितनी आलीशान गाड़ियां दिखाई देती हैं. असल में उन्हें ही धमाके से उड़ा दिया जाता है। आज हम आपको बताने वाले है इसके पीछे जुड़ी कहानी आखिर है क्या। 

अब तक उड़ा चुके हैं 23 सौ गाड़ियों के परखच्चे | Film Shooting

फास्ट एंड फ्यूरियस के दस भागों में 23 सौ गाड़ियों के परखच्चे उड़ाने का अनुमान है. इसकी पहली किश्त में तकरीबन 78 कारें उड़ा दी गई थीं. ये फॉर्मूला हिट हुआ तो दूसरे पार्ट में 130 कारों में धमाके करवा दिए गए. इस फ्रेंचाइजी की फिल्म द फास्ट एंड द फ्यूरियस टोक्यो ड्रिफ्ट में पूरी 249 कारों के साथ स्टंट सीन फिल्माए गए थे |

8 वें भाग में तो ये आंकड़ा तीन सौ पार करते हुए 350 कारों तक पहुंच गया. 9वें और 10वें भाग में 250-250 कारें उड़ा दी गईं. अब उम्मीद की जा रही है कि फ्रेंचाइजी की 11वीं किश्त में भी बड़ी संख्या में कार स्टंट नजर आएगा। 

ऐसे फिल्माया जाता है सीन | Film Shooting 

एक गाड़ी चलाने के लिए होती है और दूसरी उड़ाने के लिए. वैसे मेकर्स जरूरत पड़ने पर लग्जरी कारें भी खरीदते हैं. ये सेकंड हैंड भी हो सकती हैं. कार चेजिंग सीन्स में ऐसी ही गाड़ियों का उपयोग होता है |

लेकिन जिन कारों को ब्लास्ट कर उड़ा दिया जाता है. वो दरअसल मॉडिफाइड कार होती हैं, जिन्हें या तो जंक यार्ड से या बहुत कम कीमतों में कहीं से भी खरीद लिया जाता है. उसका लुक बदलकर उन्हें कार स्टंट में यूज किया जाता है। 

Source – Internet 
For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News