Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर से बचने के लिए बदलें अपना खानपान, डॉक्टर बोले – लिवर को खिलाएं उसकी पसंदीदा चीजें

By
On:

Fatty Liver Symptoms: आजकल फैटी लिवर (Fatty Liver) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. शिव कुमार सारिन का कहना है कि इस बीमारी से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि हम अपने खानपान में बदलाव करें। अगर आप समय रहते सावधान नहीं हुए तो यह समस्या आगे चलकर लिवर सिरोसिस या लिवर फेलियर तक पहुंच सकती है। आइए जानते हैं फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण और इससे बचाव के उपाय।

क्या है फैटी लिवर?

फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में चर्बी (फैट) जमने लगती है। सामान्य स्थिति में लिवर के वजन का 5% से अधिक फैट होना फैटी लिवर डिजीज कहलाता है। इसके दो प्रकार होते हैं — अल्कोहॉलिक फैटी लिवर (शराब पीने से) और नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर (खराब खानपान से)। डॉ. सारिन के अनुसार, आजकल ज्यादा मामले नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर के सामने आ रहे हैं क्योंकि लोग तले हुए, जंक फूड, रिफाइंड ऑयल और मैदा से बने उत्पादों का ज्यादा सेवन कर रहे हैं।

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, लेकिन समय रहते पहचान लेने पर इसे रिवर्स (ठीक) किया जा सकता है। मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं:

  • शरीर में हमेशा थकान या कमजोरी महसूस होना
  • पेट के दाहिने हिस्से में दर्द रहना
  • भूख न लगना या अचानक वजन घटना
  • मिचली या उल्टी जैसा महसूस होना
  • पैरों में सूजन और पेट का फूला हुआ रहना

अगर आपको ये लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

लिवर को स्वस्थ रखने वाले फूड्स

डॉ. सारिन बताते हैं कि अगर आप लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो उसे उसकी पसंदीदा चीजें खिलाएं। मतलब है – ज्यादा से ज्यादा नेचुरल और रॉ फूड खाएं।आपको अपने खाने में 60% कच्चे फूड्स शामिल करने चाहिए जैसे –

  • गाजर, मूली, खीरा, चुकंदर का सलाद
  • फल और हरी सब्जियां, जिन्हें ज्यादा पकाने की जरूरत न हो
  • लेमन वाटर और नारियल पानी, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं
    पकी और तली चीजों को कम करें, क्योंकि ये लिवर पर बोझ डालती हैं।

Read Also:MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिलहाल नहीं होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों में गिरेगा तापमान

फैटी लिवर से बचाव के उपाय

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें
  • मीठे और ऑयली फूड से दूरी बनाएं
  • पर्याप्त नींद और तनावमुक्त जीवन लिवर को मजबूत बनाता है
  • शराब और स्मोकिंग से पूरी तरह बचें
  • हर 6 महीने में एक बार लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) जरूर करवाएं
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News