नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag यूज़र्स को बड़ी राहत दी है। 1 फरवरी 2026 से FASTag से जुड़े नियमों में अहम बदलाव लागू हो गए हैं। अब प्राइवेट व्हीकल जैसे कार, जीप और वैन के लिए FASTag लेते समय बार-बार झंझट वाला KYV (Know Your Vehicle) प्रोसेस नहीं करना पड़ेगा। पहले टैग लेने के बाद भी गाड़ी की फोटो, आरसी और दूसरे डॉक्यूमेंट अपलोड करने पड़ते थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी।
अब बैंक करेगा वाहन की जांच, यूज़र को राहत
नए नियमों के मुताबिक अब FASTag जारी करने से पहले बैंक खुद VAHAN डेटाबेस से वाहन की जानकारी वेरिफाई करेगा। यानी गाड़ी मालिक को अलग से कुछ अपलोड करने की जरूरत नहीं। एक बार FASTag मिल गया, तो दोबारा किसी तरह की KYV जांच नहीं होगी। इससे FASTag जल्दी एक्टिव होगा और इस्तेमाल करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
KYC और KYV में फर्क समझना जरूरी
कई लोग कन्फ्यूज़ हो जाते हैं कि क्या अब KYC भी खत्म हो गया है? तो साफ समझ लें –
KYC (Know Your Customer) अब भी जरूरी है।
आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसी जानकारी बैंक या वॉलेट के लिए जरूरी रहेगी ताकि आप FASTag में बैलेंस डाल सकें।
लेकिन KYV (Know Your Vehicle) यानी गाड़ी की फोटो और डॉक्यूमेंट की दोबारा जांच अब नहीं करनी होगी। यही असली राहत है।
पुराने FASTag यूज़र्स के लिए क्या बदला?
अगर आपके पास पहले से FASTag लगा हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं। पुराना FASTag वैसे ही चलता रहेगा। आपको दोबारा KYV कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सिर्फ उन्हीं मामलों में वेरिफिकेशन हो सकता है जब
-
टैग के गलत इस्तेमाल की शिकायत हो
-
या कोई टेक्निकल दिक्कत सामने आए
टोल प्लाज़ा पर लंबी लाइन से मिलेगी छुटकारा
पहले KYV पूरा न होने पर FASTag ब्लैकलिस्ट हो जाता था, जिससे टोल प्लाज़ा पर लंबी लाइन लग जाती थी। अब ये झंझट खत्म।
नए नियमों से
-
टोल पर रुकावट कम होगी
-
समय और फ्यूल दोनों की बचत होगी
-
नया FASTag लेना और तुरंत इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा
कुल मिलाकर, NHAI का यह फैसला आम वाहन मालिकों के लिए सुकून वाला और सुविधाजनक है। FASTag सिस्टम अब पहले से ज्यादा स्मार्ट, फास्ट और झंझट-फ्री बन गया है
Read Also :- भारतीय सेना के वेतन से लेकर हथियारों तक: रक्षा बजट 2026 की पूरी तस्वीर





