Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गांव तक वर्धा बांध की नहर बनाकर पानी देने किसानो ने सौपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

गांव तक वर्धा बांध की नहर बनाकर पानी देने किसानो ने सौपा ज्ञापन

मुलताई। क्षेत्र में स्थित वर्धा बांध की नहर गांव तक बनाकर सिचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को ग्राम चौथिया,गोपालतलाई,जामगांव,
सोनोली के किसानो ने एसडीएम को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार डॉ संजय बरैया को सौपा है।जनपद सदस्य अजय बारसकर के साथ नवनीत चंदेल सैकड़ो किसानो द्वारा सोमवार को नागपुर नाके से रैली निकालकर नहर दो या जहर दो जैसे नारे लगाए एवं तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में किसानो ने बताया वर्धा डेम से हमारे गांव की दूरी करीब 3 किमी. है फिर भी हमारे गांव को मुख्य नहर से नही जोडा गया। जबकि वर्धा डेम की नहर हमारे गांव से होते हुए 30 से 40 किलोमीटर दूर दूसरे गांव को जोडा गया है, लेकिन हमारे गांव को नही जोडा गया है।किसानो ने बताया ग्राम गोपालतलाई, चौधिया, सोनोली, जामगांव को वर्धा डेम की नहर से जोडा जाए एवं हमारे खेतों में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की जाए जिससे किसानों को अपने खेतों में पानी मिल सके। जनपद सदस्य अजय बारसकर ने बताया क्षेत्र के किसानो द्वारा वर्ष 2019 से उनके ग्रामो तक वर्धा जलाशय की नहर पहुंचाने की मांग की जा रही है. समय समय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपे जा चुके है। लेकिन उन्हें सिचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. जिससे किसानो मे आक्रोश व्याप्त है। किसानो ने सात दिनों के अंदर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।समय सीमा में निराकरण नहीं होता है तो सभी ने चौथिया पंखा पर उग्र आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News