Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

किसानो की आय दो गुनी हुई नहीं, आधी रहा गई -जगदीश दोड़के

By
On:

खबरवाणी

किसानो की आय दो गुनी हुई नहीं, आधी रहा गई -जगदीश दोड़के

मुलताई। किसान संघर्ष समिति द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर “16 जनवरी राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु बीज विधेयक व बिजली विधेयक 2025 रद्द करो, मनरेगा बहाल करो यात्रा आज छठवें दिन सुकाखेड़ी, मोही, भिलाई, हेटीखापा, वलनी, धारणी, जम्बाड़ी,देवरी, पारडसिंगा, महिलावाड़ी, परसठानी, बुकाखेड़ी, बांडिया, बघोली, लेंदागोंदी, सांवरी आदि गांव में पहुंची। किसानों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जगदीश दोड़के ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से आय दोगुनी करने का वायदा किया था लेकिन वास्तविकता यह है कि किसानों का मक्का आधे दाम पर बिक रहा है। उन्होंने कहा कि हर गांव के किसान मक्का के दाम को लेकर आक्रोशित है लेकिन सड़कों पर आने को तैयार नहीं हैं। भाजपा मक्का का भाव दिलाने की बजाय किसानों को गदा यात्रा और हिंदू सम्मेलनों में उलझा रही है। उन्होंने सवाल किया कि जिन 60 गांवों का दौरा किया उन ग्रामों में 99.9% हिंदू रहते हैं । मक्का का भाव नहीं मिलने के कारण सभी की आर्थिक हालत पतली है । उन्होंने कहा कि एसपी, कलेक्टर, विधायक, सांसद किसी की भी महीने की तनख्वाह कम नहीं होती फिर किसानों से क्यों भेदभाव किया जा रहा है ?

इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए।

महामंत्री भागवत परिहार ने कहा हम 28 वर्षों से किसानों को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि पर्टियां कोई भी आए जाए किसानों के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए मजबूत किसान संगठन की जरूरत है लेकिन पार्टियां और सरकारें किसानों का ध्यान भटकाने में कामयाब रहती है।उन्होंने कहा कि सरकार जो दावे करती है उसको भी पूरा नहीं करती। अकेले ग्राम करपा में 80 महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना से काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जिन महिलाओं के नाम काटे गए हैं वे संघर्ष के लिए यदि आगे आए तो किसान संघर्ष समिति लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने का काम करेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News