Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Enrollment : जिला पंचायत सदस्य के लिए “राजा पंवार” ने भरा नामांकन

By
On:

बैतूल – जिला सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 (सांईखेड़ा बेल्ट) के लिए आज मुलताई के भाजपा नेता राजा पंवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सदन आर्य, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश फाटे, प्रमोद धोटे, रामभाऊ उकंडे, रामदयाल बरोदे, बबलू उघड़े, बाबा पटेल, रोशन साबले, राजेश हिंगवे, पीआर बारस्कर, नरेंद्र गिरी, मीडिया प्रभारी चिंटू खन्ना, सुदामा बारंगे, शिवा सलामे, चंदू सरोदे मौजूद थे।

गौरतलब है कि मुलताई क्षेत्र के बड़े भाजपा नेता राजा पंवार ने तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडऩे के लिए आज नामांकन भरा है। राजा पंवार जिला पंचायत का पहला चुनाव जौलखेड़ा, साईंखेड़ा क्षेत्र से लडक़र लंबे अंतर से जीते थे। जिला पंचायत का दूसरा चुनाव श्री पंवार ने दुनावा क्षेत्र से लड़ा था और इस बार भी उनकी जीत का अंतर अन्य प्रत्याशियों की तुलना में बहुत ज्यादा था। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रहे राजा पंवार 2018 के विधानसभा चुनाव में मुलताई, दुनावा विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News