Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती उदगम स्थल परिक्षेत्र से हटाया जाए अतिक्रमण

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती उदगम स्थल परिक्षेत्र से हटाया जाए अतिक्रमण

ताप्ती भक्तो ने एसडीएम को जनसुनवाई में सौपा ज्ञापन

मुलताई। सूर्यपुत्री मां ताप्ती उदगम स्थल परिक्षेत्र में कई लोगो द्वारा अतिक्रमण कर श्री क्षेत्र की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। श्री क्षेत्र की जमीन पर से अतिक्रमण तथा कब्जा हटाए जाने की मांग को लेकर तापी भक्तो ने मंगलवार को जनसुनवाई में एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौपा है। मां तापी भक्त दिनेश कालभोर, घनश्याम सोनी,सोनू ख़वसे, प्रीतम सिंह सिसोदिया,नितिन बढ़िए द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया माँ ताप्ती उदगम स्थल, ताप्ती नदी, ताप्ती तट एवं देव स्थानों को लेकर तहसीलदार एवं राजस्व न्यायालय में जांच एवं प्रकरण चल रहे है,जिसमें समस्त जांच प्रतिवेदन एवं सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार के समक्ष सभी लोगों को पार्टी बनाकर नोटिस जारी किए गए है।उदगम तीर्थ क्षेत्र, समस्त कुंड माँ ताप्ती के प्रवाह क्षेत्र के सम्पूर्ण दस्तावेज पर सुनवाई चालू है। जब तक प्रकरण में सुनवाई होकर कार्यवाही के निर्देश नही होते इस तीर्थ क्षेत्र पर कोई भी नया निर्माण कार्य करने की अनुमति ना दी जाए। उच्च न्यायालय द्वारा भी माँ ताप्ती उदगम स्थल को लेकर राज्य सरकार को इसके पूर्व विकास के लिए कहा गया है।इसके पूर्व भी कई लोगो द्वारा तीर्थ क्षेत्र में टीन शेड लगाकर कब्जा कर के निर्माण कर लिए गए है, इस तरह तीर्थ क्षेत्र की भूमि पर अवैध कब्जा हो चुका है। ज्ञापन में उक्त निर्मित अवैध कब्जे को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News