Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दुर्गा मंदिर बस स्टेण्ड के सामने से हटाया जाए अतिक्रमण

By
On:

खबरवाणी

दुर्गा मंदिर बस स्टेण्ड के सामने से हटाया जाए अतिक्रमण

मां ताप्ती तट रक्षक समिति ने सौपा ज्ञापन

मुलताई। नगर के बस स्टैंड पर स्थित मां दुर्गा मंदिर के सामने कुछ लोगो द्वारा हाथ ठेले लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे मंदिर में आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है,खासतौर पर मंदिर आने महिलाओ को ज्यादा परेशानी होती है।

मंदिर के सामने से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को मां ताप्ती तट रक्षक समिति के घनश्याम सोनी ने जनसुनवाई में एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौपा है।

सौपे गए ज्ञापन में बताया बस स्टैंड स्थित मां दुर्गा मंदिर के सामने 8 नए व्यक्तिओ द्वारा अस्थाई दुकाने लगा ली है, जिससे मंदिर में आने वाले भक्तो को परेशानी होती है।मंदिर के सामने पुरुष वर्ग का जमावाड़ा होने से महिलाओ में आने जाने में परेशानी होती है। कई लोग दुकान पर आने वाले मंदिर के सामने गुटका खाकर थूकते है।वहीं स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्थल के चबूतरे पर छात्राए एवं महिलाए बस का इंतजार करती है, उन्हें अश्लील कमेंट करते है। जिस कारण कई बार विवाद भी हो चुके है।वहीं भीड़ होने से मंदिर में चोरी होने का अंदेशा बना रहता है।ज्ञापन में अतिक्रमण हटाकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News