Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सोशल मिडिया पर भ्रामक पोस्‍ट ना डाले,नही तो होगी कार्रवाई

By
On:

खबरवाणी

सोशल मिडिया पर भ्रामक पोस्‍ट ना डाले,नही तो होगी कार्रवाई

मेले पर शराब बिक्री करने वालो पर होगी कार्रवाई, शांति समिति की बैठक हुई

मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई में कार्तिक पूर्णिमा पर स्‍नान करने आने वाले श्रद्वालुओं की व्‍यवस्‍था एवं ताप्‍ती मेले के आयोजन को लेकर मंगलवार की शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में नगर पालिका अध्‍यक्ष वर्षा गढेकर, तहसीलदार डॉं संजय बरैया,टीआई नरेन्‍द्र सिहं परिहार, पार्षद महेन्‍द्र पिल्‍लू जैन, शिल्‍पा शर्मा, रितेश विश्‍वकर्मा, मंडल अध्‍यक्ष गणेश साहू, कांग्रेस ब्‍लाक अध्‍यक्ष किशोर सिहं परिहार सहित शांति समिति के सदस्‍य उपस्थित थे। बैठक में कार्तिक पूर्णिमा पर स्‍नान करने आने वाले हजारों श्रद्वालुओं की व्‍यवस्‍था बनाए जाने एवं ताप्‍ती तट की साफ सफाई करने, सुरक्षा की द्वष्टि से नांव एवं गौताखोर तैनात करने का निर्णय लिया गया । इस दौरान परिक्रमा पर सीधी परिक्रमा करने, मुख्‍य मार्ग से वाहनों का आवागमन बंद रखने का निर्णय लिया गया । वाहनो के लिए नगर के चारो ओर पार्किगं व्‍यवस्‍था बनाई गई है। ताप्‍ती परिक्रमा मार्ग पर गौवंश ना घुसे इस बात के ध्‍यान रखने के निर्देश दिए गए। वही महिला सुरक्षा की द्वष्टि से महिला पुलिस कर्मियों की डयुटी लगाए जाने की बात कही । टी आई परिहार ने आम लोगों से अपील की है कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्‍नान करने के दौरान सर्तक रहे। चैन एवं किमती गहनें पर ध्‍यान रखे । वही मेले के दौरान प्रतिदिन रात्रि 10 बजे झुले बंद करने, सोशल मिडिया पर भ्रामक पोस्‍ट ना डाले, दुपहिया वाहन चालक शहर के बाहर हेलमेट का उपयोग करें। बैठक के दौरान सामने आया कि कुछ लोगो द्वारा मेले में अवैध रूप से शराब बेची जाती है। जिन पर कार्रवाई करने की निर्णय लिया गया । मेले की सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए मेले में पुलिस चौकी बनाई जाएगी एवं ड्रोन से लगातार नजर रखी जाएगी। वही स्‍मृति भवन से नागपुर नाके तक प्रतिदिन वाहनों का आवागमन सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक बंद करने का निर्णय लिया गया ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News