Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रात्रि 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे, टीआई ने ली बैठक

By
On:

खबरवाणी

रात्रि 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे, टीआई ने ली बैठक

मुलताई। रात्रि 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेंगे, वहीं किसी भी प्रकार के म्यूजिक सिस्टम भी नहीं बजेंगे। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने मंगलवार को साउंड संचालकों के साथ डीजे संचालकों की बैठक लेकर समझाइश दी। टीआई ने कहा साउंड संचालकों को नियम का पूर्ण रूप से पालन करना होगा,सभी साउंड डीजे संचालकों को थाने के ग्रुप में जोड़ा जाएगा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने डीजे संचालकों को कहा गया कि रात्रि 10:00 बजे के बाद में किसी भी प्रकार का डीजे साउंड म्यूजिक सिस्टम को संचालित नहीं किया जाएगा,रात्रि 10 बजे के बाद डीजे साउंड सिस्टम संचालित होते पाया गया तो नियमों का उल्लंघन करने पर कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत कानूनी एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाएगीl

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News