खबरवाणी
जिला स्तरीय ओलंपियाड सम्मान समारोह 2025-26
——————-
रिपोर्ट प्रदीप यादव
——————–
आदिवासी बालक अंग्रेजी आश्रम शाला भीमपुर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत शिक्षक सियाराम इवने जी दिनांक 16 एवं 17 जनवरी 2026 को आयोजित जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता कक्षा 2 से 8 तक विषयवार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को दिनांक 24/03/2026 को सम्मानित किया गया।भीमपुर ब्लॉक के आदिवासी अंग्रेजी आश्रम शाला भीमपुर से सुरेंद्र/ मुन्ना मर्सकोले का जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में भीमपुर ब्लॉक से बैतूल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त रहा है और गणित विषय से संबंधित मार्गदर्शक अतिथि शिक्षक सियाराम इवने जी ग्राम कुटंगा के निवासी हैं जो काफी लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में भीमपुर ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य निर्माता और भीमपुर ब्लॉक से सैकड़ो विद्यार्थियों को शिक्षा से प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन देकर सैनिक विद्यालय, नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय,उत्कृष्ट /मॉडल विद्यालय एवं ज्ञानोदय विद्यालय जैसे चयन प्रतियोगिता परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता के राह में सफर कराने वाले अतिथि शिक्षक सियाराम इवने जी जो कि शिक्षण संस्थान से फ्री होने के बाद स्वयं बच्चों कोचिंग भी पढ़ते हैं और बताया जाता है कि कोविड-19 से पहले इन्होंने भीमपुर ब्लॉक में गांव गांव में स्कूलो में जाकर शिक्षा क्षेत्र प्रचार प्रसार करके भीमपुर ब्लॉक के लिए शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता का मिसाल फैलाने में अहम भूमिका रही है। अतिथि शिक्षक सियाराम इवने
अभी सूरज डूबा नहीं जरासी शाम तो होने दो।
मैं खुद लौट जाऊंगा मुझे नाकाम तो होने दो।।
मुझे बदनाम करने का बहाना ढूंढता है जमाना।
अरे मैं खुद हो जाऊंगा बदनाम पहले मेरा नाम तो होने दो।





