Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला आयोजन आज

By
On:

खबरवाणी

जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला आयोजन आज

नरसिंहपुर। कृषकों की आय में वृद्धि करने, उन्नत तकनीकों के प्रचार-प्रसार और नवाचार आधारित खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषक कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला (आत्मा योजना तथा मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन के साथ दिव्यांगजनो एवं वृद्धजनो को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण, राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान अंतर्गत निर्वाचित महिला जन-प्रतिनिधियो का एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन, विकसित भारत रोजगार और अजीविका मिशन (ग्रामीण) विकास खंड नरसिंहपुर VB G-Ram-G, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं संकल्प से समाधान कार्यशाला) का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्तिथि में किया जाएगा। यह कार्यक्रम आज प्रात: 11 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर नरसिंहपुर में आयोजित होगा।

मेले में प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन, फार्मर रजिस्ट्री, ई-विकास प्रणाली, उन्नत बीज, नवीन कृषि यंत्र, जैविक एवं मिलेट्स (श्री अन्न) उत्पादन, तिलहन फसलों की उन्नत तकनीक, उद्यानिकी फसल प्रबंधन, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रगतिशील किसानों, कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन एवं संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे एवं किसानों हेतु स्टॉल/प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है।

जिले के समस्त किसानों और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की गई है।

उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने अधिकारियों- कर्मचारियों को विभिन्न कार्य/ दायित्व सौंपे हैं।

जारी आदेश के मुताबिक मंच संचालन, कन्या पूजन, रंगोली व्यवस्था, शामियाना, कुर्सी व्यवस्था, माईक, साउंड मंच व्यवस्था, जनरेटर विद्युत व्यवस्था, गुलदस्ता फूलमाला, स्वागत एवं मंच पर स्वल्पाहार व्यवस्था, तकनीकी सत्र, किसानों का पंजीयन, कृषकों की बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी/ स्टॉल व्यवस्था, भोजन वितरण व्यवस्था, वाहन व्यवस्था/ वाहन पार्किंग, मेला प्रांगण में प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था और हितलाभ वितरण के लिए अधिकारियों- कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। संबंधित अधिकारी- कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News