Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती वार्ड में वार्ड में जमा हो रहा है , नालियों का गंदा पानी

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती वार्ड में वार्ड में जमा हो रहा है , नालियों का गंदा पानी,

पार्षद ने लगाए पक्षपात के आरोप

मुलताई।नगर के ताप्ती वार्ड में नालियों का गंदा पानी मकानों के पास स्थित खाली भूखंडो मे हो रहा है। जिससे वार्ड वासी परेशान है,वार्ड पार्षद निर्मला उबनारे द्वारा नगरपालिका में कई बार नाली निर्माण को लेकर अधिकारियो से लेकर परिषद में अपनी समस्या रखी जा चुकी है, लेकिन वार्ड में नालियों एवं सड़को का निर्माण नहीं हो पा रहा है। वार्ड पार्षद ने नगरपालिका परिषद पर पक्षपात पूर्ण कार्य करने के आरोप लगाए है। वार्डवासियों ने बताया वार्ड में उन्हें हमेशा गंदगी में रहना पड़ रहा है,उनके वार्ड में नाली निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जिसके कारण उनके घरों के आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है वही गंदगी के कारण वार्ड के घरों में जहरीले जीव जंतु घुस जाते हैं जिससे वार्ड वासियो मैं डर का माहौल है।वार्ड वासियों ने बताया वार्ड पार्षद हमेशा मुद्दों को लेकर नगर पालिका में जाती है लेकिन हमारे वार्ड पार्षद की भी नगर पालिका द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है। वहीं वार्ड पार्षद निर्मला उबनारे नगर पालिका पर ताप्ती वार्ड के साथ में पक्षपात करने के आरोप लगाते हुए कहा ताप्ती वार्ड में जान बूझकर विकास का कार्य नहीं कराए जा रहे है।जिसके कारण वार्ड वासियों को समस्या परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्हाट्सएप द्वारा यह भी जानकारी दी गई की विधायक निधि से नाली निर्माण स्वीकृत है फिर भी अधिकारी कोई भी बहाना बताकर नाली का काम नहीं करवा रहे हैं। पार्षद सहित वार्ड वासियो ने ताप्ती वार्ड में शीघ्र नालियों का निर्माण कराने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News