Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सोनेगांव की दिंडी यात्रा का मां ताप्ती तट पर हुआ समापन

By
On:

खबरवाणी

सोनेगांव की दिंडी यात्रा का मां ताप्ती तट पर हुआ समापन

मुलताई।क्षेत्र के सोनेगांव में वर्षों से पुरानी परंपरा के तहत कार्तिक मास में संकीर्तन दिडी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 30 दिनों तक प्रतिदिन सुबह गांव में प्रभात कालीन संकीर्तन दिंडी यात्रा का हर घर में स्वागत किया जाता है। यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ताप्ती जी में स्नान एवं पूजन कर मां ताप्ती की परिक्रमा लगाकर यात्रा का समापन किया। मुलताई में दिंडी यात्रा का स्वागत एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था ताप्ती तट पर स्थित किशोर पारखे के आवास पर की गई है। इस आयोजन में पूर्व सरपंच विजय पारखे, किशोर पारखे, शंकर पारखे, मनोहर कवड़कर एवं सहयोगियों का प्रमुख योगदान रहा। ग्रामोत्थान जन कल्याण समिति सोनेगांव के रविशंकर पारखे एवं संतोष पारखे , बी आर पाटणकर ने ग्राम की सुख-शांति के लिए मां ताप्ती से कामना की एवं समस्त श्रद्धालुओं एवं भजन मंडली का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया ।श्रद्धालुओं ने दिंडी यात्रा में शामिल होकर । हनुमान मंदिर के पास माता रानी के परिसर मुलताई में दही लही का प्रसाद वितरण गांव के पटेल विजय पारखे द्वारा किया गया। भजन मंडली में प्रमुख बेनी पारखे , श्याम राव उधड़े, पंजू चिल्हाटे, रामराव पारखे , कुंडलीक फाटे कैलाश फाटे , शामराव पोटफोडे, पंजाबराव दरवाई ,उमराव दरवाई, भगवान दरवाई, कारुजी दरवाई,जगन्नाथ पारखे , गंगाराम फाटे, एवं समस्त भजन मंडली द्वारा भजन
‘दही चा काला गोड झाला, गोपाला ना गोड केला’ जैसे भजनों की मधुर प्रस्तुति दी, जिसमें श्रद्धालु गोल घेरे में नृत्य करते हुए भक्ति भाव में लीन नजर आए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News