Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Dhurandhar: The Revenge OTT Release – Netflix नहीं, अब इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

By
On:

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) इन दिनों ज़बरदस्त चर्चा में है। फिल्म का धमाकेदार टीज़र 3 फरवरी को रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इसी बीच फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म OTT पर किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी? तो चलिए जानते हैं पूरी डिटेल देसी अंदाज़ में।

Netflix को लगा झटका, नहीं मिली स्ट्रीमिंग राइट्स

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ Netflix पर स्ट्रीम हुई थी और वहां यह नंबर-1 ट्रेंड भी कर चुकी है। दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद Netflix इस बार फिल्म का दूसरा पार्ट अपने पाले में नहीं कर पाया।
दरअसल, Netflix ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के OTT राइट्स नहीं खरीदे, जिससे फैंस थोड़े हैरान जरूर हुए।

Jio Hotstar बना नया OTT पार्टनर

अब सवाल उठता है कि अगर Netflix नहीं, तो फिर कौन?
तो बता दें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की स्ट्रीमिंग पार्टनर अब Jio Hotstar है।
फिल्म का नया पोस्टर सामने आते ही यह कन्फर्म हो गया कि OTT राइट्स Jio Hotstar के पास हैं। यानी थिएटर रन के बाद फिल्म यहीं स्ट्रीम होगी।

Jio Hotstar ने Netflix को पछाड़ा

इंडिया टुडे से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, Jio Hotstar ने इस बार Netflix से कहीं ज्यादा बड़ी डील की है।
फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए ज्यादा पैसा खर्च किया गया है, जिससे साफ है कि Jio Hotstar इस मेगा एक्शन फिल्म को लेकर काफी सीरियस है।
यही वजह है कि इस बार बाज़ी Jio Hotstar के हाथ लगी।

म्यूज़िक राइट्स में भी बड़ा बदलाव

OTT के साथ-साथ फिल्म के म्यूज़िक राइट्स में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
जहां पहले पार्ट के गाने Saregama के पास थे, वहीं अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के म्यूज़िक राइट्स T-Series ने खरीद लिए हैं।
यानि इस बार फिल्म के गाने भी और ज्यादा धांसू होने वाले हैं।

कब रिलीज़ होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
रणवीर सिंह के जबरदस्त अवतार, हाई-ऑक्टेन एक्शन और दमदार कहानी के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

Read Also :- Dinesh Karthik Reaction: अफगानिस्तान टीम में नाम देख DK भी रह गए हैरान

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News