Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Dhanteras 2025: इस धनतेरस से पहले घर से हटा दें ये सामान, वरना नहीं आएगी मां लक्ष्मी की कृपा

By
On:

Dhanteras 2025: धनतेरस का त्योहार सिर्फ खरीदारी और सोना-चांदी लेने का नहीं होता, बल्कि ये दिन घर की सफाई और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का भी होता है। भारतीय परंपरा के अनुसार, इस दिन घर की सफाई करने और पुराने, टूटे या बेकार सामान को हटाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि इस धनतेरस आपके घर में लक्ष्मी जी का आगमन हो, तो जान लीजिए कौन-सी चीजें घर से तुरंत हटा देनी चाहिए।

घर से हटाएं बंद घड़ी

अगर आपके घर में कोई बंद या टूटी हुई घड़ी रखी है, तो उसे तुरंत हटा दें। वास्तुशास्त्र के अनुसार, बंद घड़ी घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है और तरक्की के रास्ते को रोक देती है। ऐसी घड़ियों को या तो ठीक कराएं या घर से बाहर निकाल दें।

टूटे हुए भगवान की मूर्तियां

कई बार पूजा घर में रखी भगवान की मूर्तियां टूट जाती हैं, लेकिन लोग उन्हें वैसे ही रख देते हैं। ऐसा करना बहुत अशुभ माना जाता है। धनतेरस से पहले इन टूटी मूर्तियों को घर से निकाल दें और किसी पवित्र नदी या तालाब में विसर्जित करें। इससे घर में शांति और सकारात्मकता बनी रहती है।

टूटे फर्नीचर से बढ़ती है नकारात्मकता

अगर आपके घर में कोई टूटी हुई कुर्सी, टेबल या अन्य फर्नीचर है, तो उसे या तो ठीक कराएं या बाहर कर दें। टूटा हुआ फर्नीचर नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर की सुंदरता भी बिगाड़ देता है। धनतेरस से पहले इसे जरूर साफ करें।

टूटा शीशा या कांच न रखें घर में

टूटा हुआ कांच या शीशा वास्तु के अनुसार बहुत अपशकुन माना जाता है। इससे घर की ऊर्जा असंतुलित होती है और परिवार में तनाव बढ़ता है। इसलिए धनतेरस से पहले ऐसे सभी टूटे शीशे या कांच के सामान को हटा दें।

Read Also:Diwali 2025 Fashion Tips: दिवाली 2025 पर इन 5 बॉलीवुड दीवाज़ के आउटफिट करें रीक्रिएट, और बनें सबसे स्टाइलिश फैशन क्वीन!

फटे और पुराने कपड़े करें बाहर

घर में पड़े पुराने या फटे कपड़े भी नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। ऐसे कपड़े जिन्हें आप अब पहनते नहीं हैं या दान भी नहीं कर सकते, उन्हें घर से बाहर निकाल दें। अगर कपड़े अच्छे हाल में हैं तो किसी जरूरतमंद को दान कर दें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News